Aadhaar Card New Rules : अगर आपका भी आधार कार्ड है तो आपको आधार कार्ड पर सरकार के द्वारा जारी किए गए नए नियम को जरूर जान लेना चाहिए।
Zee Khabar, New Delhi : UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के द्वारा आधार कार्ड पर नए नियम को लागू किया गया है। यूआइडीएआइ ने आधार एनरोलमेंट और इसे अपडेट करने के लिए अब नियम में बदलाव किए हैं। यह बदलाव का मकसद रेजिडेंट और नों रेजिडेंट दोनों के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया को आसान बनाना है।
Aadhaar Card New Rules
आपको बता दे की आधार कार्ड देखरेख करने वाली संस्था UIDAI के द्वारा एक नई नोटिफिकेशन के जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार UIDAI ने आधार के इनरोलमेंट और जानकारी अपडेट करने के लिए दो अतिरिक्त फॉर्म को पेश किया है निवासियों और अनिवासी व्यक्ति (NRI) के लिए विशेष रूप से आधार एनरोलमेंट और अपडेट के लिए फॉर्म भी जारी किए गए हैं।
UIDAI की और से लागू किए गए हैं यह नियम
यूआईडीएआई के द्वारा आधार एनरोलमेंट और अपडेशन दोनों के लिए नए फॉर्म को जारी किया गया है।
इन फार्मो को निवासियों और गैर निवासियों दोनों के लिए जारी किया गया है जिसमें उम्र और पते के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी भी शामिल है।
इसका उद्देश्य आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
आधार अपडेट करने के हैं दो तरीके (Aadhaar Update)
पिछले नियम के विपरीत, हाल के नियम केंद्रीय पहचान डाटा रिपोजिटरी (CIDR) में जानकारी अपडेट करने के लिए दो तरीके प्रदान करता है। वही यह जानकारी अपडेट करने के लिए या तो एनरोलमेंट सेंटर पर जाने मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने का विकल्प है। आधार नामांकन और जानकारी अपडेट करने के लिए मौजूदा फॉर्म को नए और आसान वजन के साथ पेश किया गया है।
रिवाइज्ड फॉर्म 1 से लेकर 18 साल और उससे ज्यादा की उम्र के व्यक्तियों के लिए तैयार किया गया है। चाहे वह भारत में पते के प्रमाण के साथ निवासी हो या फिर एनआरआई हो।
UIDAI ने फार्म 9 पेश किया है जिसमें आधार बनने की तारीख से हर 10 साल में दस्तावेज या जानकारी अपडेट करने की आवश्यकता बताई गई है। UIDAI ने लोगों से अपने आधार की जानकारी अपडेट करने के लिए कहा गया है खासकर तब जब उन्होंने पिछले 10 सालों में ऐसा नहीं किया है।
- ये भी पढ़े >>> RTO New Rules 2024 : अचानक रातों-रात बदल दिया गया ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम, यहां से देखें पूरी जानकारी विस्तार से