Asha Workers Salary Hike : अगर आप भी आशा कार्यकर्ता हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी देखने को मिल रही है आपको बता दे की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साहिकाओं का मानदेय की वृद्धि के बाद केरल सरकार के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात मिला है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले केरल सरकार ने 26000 आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय में वृद्धि किया है। ₹1000 मानदेय में वृद्धि हुआ है नई दरें फरवरी से लागू हो चुकी है।
Asha Workers Salary Hike
मिली जानकारी के अनुसार राज्य के वित्त मंत्री केएन बाल गोपाल जी के द्वारा शनिवार को जानकारी देते हुए बताया गया की जनवरी और फरवरी महीने का दौरान आशा कार्यकर्ताओं के वेतन वितरण के कुल 31.36 करोड़ रूपया स्वीकृत किए गए हैं।
इससे राज्य में आशा कार्यकर्ता का पारिश्रमिक ₹7000 तक बढ़ जाएगा और 26126 आशा कार्यकर्ता का लाभ मिलेगा यह बढ़ोतरी फरवरी 2024 से लागू हो गई है।
केंद्र सरकार आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन के रूप में₹2000 प्रदान करता है। इसके साथ ही प्रोत्साहन भी अतिरिक्त गतिविधियों करने पर ही मिलते हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर आप वित्त लगाया है और कहा है कि केरल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) गतिविधियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवंटित राशि 3 महीने से उपलब्ध नहीं करवाई गई है।
अभी हाल ही में जनवरी अंत में केरल सरकार ने राज्य की 60,232 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में 1000 की वृद्धि की है। जिसका नई दर फरवरी 2024 से लागू होगा। जिसका लाभ फरवरी से मिलना शुरू होगा इसका लाभ उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा जो 10 साल से अधिक समय से सेवा दे रहे हैं वहीं अन्य लोगों के वेतन में ₹500 का बढ़ोतरी किया जाएगा।
वर्तमान में राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को क्रमशः ₹12000 और ₹8000 का मासिक वेतन मिलता है। जिसमें 1000 की वृद्धि होगी। आपको बता दे कि राज्य में एकीकृत बाल विकास योजना (ICDS) के तहत 33155 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।