UP Police Constable Sports Recruitment 2024 : अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यूपी पुलिस के तहत उन्नति बोर्ड की ओर से राज्य पुलिस में आरक्षित नागरिक पुलिस के पद पर भारती के लिए आवेदन शुरू हो चुका है जिसके अनुसार पुलिस में 546 पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
UP Police Constable Sports Recruitment 2024
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले के लिए एक सुनहरा मौका है। क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस में खेलकोटे के तहत भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की नौकरी करने का सपना देख रहे हैं यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की है।
![UP Police Constable Sports Recruitment 2024](https://zeekhabar.in/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-14-at-20.37.47-300x169.jpeg)
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से राज्य पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भारती के लिए आवेदन शुरू हो गई है। जिसके अनुसार पुलिस में 546 पदों पर भर्ती होना तय है। उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती खेल कोटे के तहत की जाएगी। इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए प्रक्रिया 14 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुका है। जबकि आवेदन करने का आखिरी तारीख 1 जनवरी 2024 तक है।
आपको बता दे की लास्ट डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवार को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक नीचे की तरफ दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए अप पुलिस में कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 372 पड़ा और कांस्टेबल पीएससी के 174 पदों सहित कुल 546 पद भरे जाएंगे।
ये भी पढ़े >>> BPSC TRE 2.0 CUTOFF 2023 | BPSC Teacher Recruitment Answer Key 2023 | BPSC TRE 2 Teacher Official Answer Key 2023
यहां से जाने योग्यता और चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस में यह भर्तियां खेल कोटे के तहत होना है। खेलकोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल से लेकर 22 साल के बीच होना चाहिए। इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क सभी वर्ग वह महिला उम्मीदवारों के लिए एक समान है वही पदों पर उम्मीदवारों को चयन उनके खेल के टैलेंट के आधार पर और खेल के सर्टिफिकेट के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।