Sahara India Latest News : सहारा इंडिया में देश के लाखों लोगों का पैसा फंसा हुआ है। लोग अपनी हक की लड़ाई के लिए जगह-जगह धरना प्रदर्शन आए दिन करते रहते हैं। आप सभी को बता दे की अभी दिल्ली में सहारा इंडिया निवेशक और एजेंट धरना पर बैठे हुए हैं लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर और देखने को मिल रही है जहां पर बताया जा रहा है कि सहारा इंडिया के निवेशक और कार्यकर्ता दोनों रथ यात्रा निकालेंगे लिए जानते हैं पूरी खबर (Sahara India Latest News) विस्तार से।
Sahara India Latest News
यह खबर सहारा इंडिया के पीड़ित निवेशकों के इंसाफ दिलाने की लड़ाई के लिए है। आप सभी को बता दे की संयुक्त ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा की तरफ से यह खबर देखने को मिल रही है। बिहार में भी सहारा के कई निवेशक है और सबसे ज्यादा निवेशक बिहार से ही है।
जिनका सहारा इंडिया के सहकारी समितियां में पैसा फंसा हुआ है और इसको लेकर संगठन के महत्वपूर्ण बैठक भी हुई है जिसमें अब सभी संगठन अपनी खुद की न्याय यात्रा को निकलेंगे आपको बता दे कि संगठन के अध्यक्ष श्री अभय देव शुक्ला जी के द्वारा यह बात को बताया गया है।
फरवरी में होगा आंदोलन और न्याय यात्रा
आप सभी को बता दे की सहारा इंडिया के निवेशक अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जिले से लेकर राज्य भर में और देशभर में लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले लेबल पर 30 जनवरी को सबसे पहले अपने जिले कलेक्टर समेत एसपी को अपने भुगतान करने के लिए आवेदन देंगे इसके बाद फरवरी महीने में अपने भुगतान की लड़ाई का का आगाज करेंगे। दिल्ली के जंतर मंतर पर यह प्रदर्शन किया जाएगा आपको बता दे की संयुक्त ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा ने बीते दिसंबर माह में भी जोरदार आंदोलन किया था जिससे कि मोदी सरकार और पिएमो के कान भी खड़े हो गए थे।
ये भी पढ़े >>> Sahara India SEBI News : सहारा इंडिया निवेशकों को मिलेगा पूरा पैसा वापस, SEBI ने कर दिया स्पष्ट, देखें ताजा रिपोर्ट्स।
आपको बता दे कि इसी कड़ी में सहारा निवेशक और संयुक्त ऑल इंडिया न्याय मोर्चा की बैठक में बिहार पालीगंज में हुई जहां पर संगठन के बिहार प्रभारी अविनाश कुमार जी के द्वारा बताया गया कि शहर निवेशकों के भुगतान को लेकर सरकार सिर्फ लॉलीपॉप दिख रही है इसके साथ उन्होंने बताया कि नीतीश सरकार के खिलाफ 11 फरवरी को पालीगंज राम जानकी मठ से ही न्याय यात्रा की शुरुआत होगी वही यह जानकारी हमको बिहार प्रभारी अविनाश कुमार सुरेश कश्यप नगर पंचायत अध्यक्ष जी के द्वारा बताई गई है।
इसके साथ ही आप सभी को बता दे की न्यूज़ दुनिया मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में करीब 70 लाख से ऊपर सहारा इंडिया के निवेशक है। जिसमें सबसे ज्यादा राशि पटना जिले के निवेशक का फंसा हुआ है।
ये भी पढ़े >>> LIC Policy Personal Loan : LIC से पर्सनल लोन कैसे लें, 5 मिनट में मिलेगा LIC से पर्सनल लोन।